फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates also demonstrated for the second day

अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

Fri, 02 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Advocates also demonstrated for the second day
मेजवां। अधिवक्ता अनिल पांडेय के ऊपर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में फूलपुर अधिवक्ता संघ का अध्यक्ष इंदुशेखर पाठक के नेतृत्व में चल रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील का चक्रमण कर नारेबाजी की और मांगों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष इंदूशेखर पांडेय ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं पर जुल्म किया जा रहा है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। विगत दिनों अनिल पांडे के आवास पर फायरिंग करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह विरोध चार जुलाई तक चलता रहेगा। इसके बाद भी मांग पूरी न हुई तो लखनऊ-बलिया मार्ग को जाम किया जाएगा। संचालन महामंत्री घनश्याम तिवारी ने किया। प्रदर्शन में इश्तियाक अहमद, इकबाल, राम नारायन यादव, लालचंद यादव, महेंद्र यादव, पीसी लाल, संदीप, प्रदीप सिह, नीरज पांडेय, जितेंद्र यादव, इकबाल, रमेश चंद शुक्ला, घनश्याम तिवारी, देशराज यादव, इम्तियाज, सैय्यद शमीम काजिम, मेंहदी रजा, सुभाष यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed