फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adhering to social distancing, house-to-house nutrition will be distributed: DPO

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर घर-घर बंटेगा पुष्टाहार : डीपीओ

Fri, 17 Apr 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Adhering to social distancing, house-to-house nutrition will be distributed: DPO
आजमगढ़। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग लॉकडाउन के दौरान भी पुष्टाहार का वितरण करेगा। इसका उद्देश्य बच्चों को पुष्टाहार खिलाते हुए तंदुरुस्त बनाए रखना है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और वह किसी भी प्रकार के संक्रमण से लड़ने में सक्षम हों। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तय रोस्टर के मुताबिक घर-घर जाकर पोषाहार का वितरण करेंगी। इस दौरान उन्हें हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मनोज कुमार मौर्या ने बताया कि फिलहाल आजमगढ़ के 12 बाल विकास परियोजनाओं के 3013 आंगनबाड़ी केंद्रों से पोषाहार वितरण के लिए रोस्टर तैयार कर लिया गया है। जिले की 12 बाल विकास परियोजनाओं के 3013 आंगनबाड़ी केंद्रों में से रानी की सराय, सठियांव, शहर, मेंहनगर, तरवा, पवई और ठेकमा में 20, 21, 22 और 23 को तथा पल्हनी, लालगंज, पल्हना, मिर्जापुर और अजमतगढ़ में 23, 24, 25 और 26 को पोषाहार का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना रानी की सराय में 242 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जबकि पल्हनी विकास परियोजना के अंतर्गत 244 आंगनबाड़ी केंद्र आते हैं। बाल विकास परियोजना सठियांव में 356 आंगनबाड़ी केंद्र हैं और शहर की बाल विकास परियोजना के अंतर्गत 191 आंगनबाड़ी केंद्र आते हैं। लालगंज में 279, मेंहनगर में 243, पल्हना में 129, तरवा में 233, मिर्जापुर में 277, पवई में 280, अजमतगढ़ में 289 और ठेकमा में 250 आंगनबाड़ी केंद्र आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जनपद की अन्य बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण करने के लिए जल्द ही रोस्टर तैयार कर जानकारी दी जाएगी।

बांटे जा चुके हैं 4,706 मास्कआजमगढ़। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4706 मास्क बांट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed