फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action will be taken against the village head, secretary, TA and additional program officer

ग्राम प्रधान, सचिव, टीए और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

Fri, 08 May 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the village head, secretary, TA and additional program officer
आजमगढ़। ठेकमा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की जांच उपायुक्त श्रम रोजगार और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने की थी। दो बार हुई जांच में दोनों रिपोर्ट में भिन्नता पाई गई। इस पर सीडीओ ने ग्राम प्रधान, सचिव, तकनीकि सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम के विरुद्घ कठोर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि ठेकमा ग्राम पंचायत के महेश, कैलाश, अशोक कुमार आदि ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। डीपीआरओ की जांच में इंटरलॉकिंग कार्य में गड़बड़ी का मामला सामने आया। जांच दोबारा उपायुक्त श्रम रोजगार और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कराई गई। इस जांच में इंटरलाकिंग कार्य मापी के अनुरूप और ईंट की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। जहां पुरानी ईंटों का प्रयोग किया गया है उसका पैसा काटकर भुगतान हुआ है। लेकिन कार्य पूर्णता से पूर्व खंड विकास अधिकारी ठेकमा के संज्ञान में लाए बिना कर कराए गए कार्य का भुगतान कर दिया गया। इसके लिए जांच समिति ने प्रधान संजय गुप्ता, सचिव गुलाब चंद शर्मा, तकनीकी सहायक राजेंद्र कुमार गुप्ता और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राहुल पाठक को दोषी मानते हुए कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई। डीएम ने भी आख्या के आधार ग्राम प्रधान के विरुद्घ पंचायती राज ऐक्ट और मनरेगा अधिनियम के अधीन और सचिव ग्राम पंचायत के विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई और तकनीकी सहायक के साथ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के विरुद्घ कार्रवाई की अनुमति प्रदान की है। उनके इस निर्देश पर सीडीओ आनंद कुुमार शुक्ला ने उपायुक्त श्रम रोजगार ओर जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed