फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action on three Kotdars charged with irregularities, two shops suspended, FIR on kotedar

अनियमितता के आरोप में तीन कोटेदारों पर कार्रवाई, दो की दुकान निलंबित, केस दर्ज करने के निर्देश

Tue, 21 Apr 2020 03:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Action on three Kotdars charged with irregularities, two shops suspended, FIR on kotedar
आजमगढ़। विपदा की इस घड़ी में जहां लोग एक दूसरे की मदद करने में जुटे हुए हैं। वहीं कोटेदार अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही तीन कोटेदारों के खिलाफ आई शिकायतों की जांच के बाद डीएम न उनका कोटा निलंबित करते हुए दो के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम एनपी सिंह ने बताया कि अतरौलिया विकास खंड के सुखीपुर गांव में कोटेदार निर्मला पांडेय पर राशन वितरण में धांधली की शिकायत हुई थी। वहीं फूलपुर तहसील के हड़वा गांव में भी अनियमितता की शिकायत सामने आई थी। इसकी जांच एसडीएम फूलपुर से कराई गई। वहीं सगड़ी तहसील के अशरफपुर गांव के कोटेदार राजदेव की शिकायत लेखपाल श्याम प्रकाश सिंह ने की थी। जांच में तीनों का आरोप पुष्ट पाया गया। इस पर गांवों सुखीपुर और अशरफपुर के कोटे की दुकान को निलंबित करते हुए कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं फूलपुर तहसील के हड़वा ग्राम पंचायत के कोटेदार गीता सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत भी सहीं पाई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम एनपी सिंह ने तीनों कोटे की दुकानों को निलंबित कर दिया है। सुखीपुर और अशरफपुर की दुकान को निलंबित करते हुए कोटेदार के खिलाफ एफआई कार दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed