फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action on Mukhtar Ansari henchmen in mau azamgarh police run Bulldozer on Anuj kannaujia house which is rewarwd of RS 50 thousand

मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर कार्रवाई: 50 हजार के इनामी अनुज के घर पर चला बुलडोजर, पोखरे की जमीन कराया था निर्माण

Mon, 11 Apr 2022 06:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Apr 2022 06:27 PM IST
सार

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले गणेश मिश्रा और अनुज कन्नौजिया द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति पर सोमवार को बुलडोजर चला है। अनुज पर 50 हजार का इनाम घोषित है। 

विज्ञापन
Action on Mukhtar Ansari henchmen in mau azamgarh police run Bulldozer on Anuj kannaujia house which is rewarwd of RS 50 thousand
अनुज कन्नौजिया के मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। मुख्तार के सहयोगी अनुज कन्नौजिया के मऊ जिले के चिरैयाकोट कोतवाली अंतर्गत बहलोलपुर गांव स्थित घर पर सोमवार को बुलडोजर चल गया। अनुज तरवां थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमे में शामिल है।

विज्ञापन


पोखरे की जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण करवाया गया था। मऊ पुलिस व प्रशासन की मदद से आजमगढ़ पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की। अनुज कन्नौजिया पर डीआईजी की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित है। तरवां थाना के ऐराकला में सड़क निर्माण के एक ठेके को लेकर वर्चस्व की जंग हुई थी।

विज्ञापन

ठेकेदार पर फायरिंग में गई थी मजदूर की जान

इसमें मुख्तार गिरोह ने सड़क का काम करा रहे ठेकेदार पर फायरिंग की थी। इसमें ठेकेदार तो बच गया लेकिन दो मजदूर  घायल हो गए थे। एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले में तरवां थाने में मुख्तार और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले मुख्तार व उसके सहयोगियों पर गैंगस्टर के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मऊ जिले के चिरैयाकोट कोतवाली अंतर्गत बहलोलपुर गांव निवासी अनुज कन्नौजिया भी शामिल है। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि अनुज ने बहलोलपुर गांव में पोखरी की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवाया है। इसे ध्वस्त करने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने डीएम मऊ को पत्र लिखा।

जिलाधिकारी मऊ के आदेश के बाद सोमवार को जेसीबी और बुलडोजर के साथ आजमगढ़ व मऊ पुलिस व प्रशासनिक टीम बहलोलपुर गांव स्थित अनुज के मकान को ध्वस्त करा दिया। अनुज अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने कहा कि डीएम मऊ की अनुमति के बाद आजमगढ़ पुलिस व मऊ पुलिस व प्रशासनिक टीम के सहयोग से अनुज के मकान को ध्वस्त कराने की कार्रवाई की गई। इससे पहले रविवार गाजीपुर में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी की 3.5 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को कुर्की की थी। 

मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी की प्लाटिंग पर कार्रवाई

Action on Mukhtar Ansari henchmen in mau azamgarh police run Bulldozer on Anuj kannaujia house which is rewarwd of RS 50 thousand
पांच एकड़ भूमि में अवैध प्लॉटिंग ढहाया गया - फोटो : अमर उजाला

मऊ के भुजौटी में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा की ओर से करवाई गई अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी ने मुख्य द्वार और बाउंड्री को ढहा दिया।  सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि गणेश मिश्रा अवैध तरीके से अर्जित धन से  यश, विक्रम, अनीता देवी, प्रीति वर्कशीट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विजय कुमार आदि के नाम से जमीन खरीद कर कॉलोनी बना रहा था। इसे ध्वस्त किया जा रहा है।

इस भूमि की गाटा संख्या 163, 164 तथा 170 है। पांच एकड़ से अधिक भूमि पर प्लाटिंग की गई है। इसका बाजार मूल्य 60 करोड़ के करीब है। अवैध प्लाटिंग से जुड़े अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्लाटिंग की जमीनों की जांच के लिए राजस्व टीम को निर्देश दिया गया है। गड़बड़ी सामने आने पर दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed