फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused who made rape video viral arrested

Azamgarh News: दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Accused who made rape video viral arrested
आजमगढ़। महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को बिलरियागंज थाने की पुलिस ने रविवार को तेंदुआ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रमजान उर्फ अयान खान बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने वाला है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एक अक्तूबर को थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी थी। आरोप था कि रमजान उर्फ अयान खान ने उसे शादी से पूर्व फोन से बातचीत किया और मिलते जुलते हुए फोटो और वीडियो ले लिया। इसके बाद फोटो और वीडियो को वायरल करने की बात कहते हुए उसपर संबंध बनाने का दबाव बनाया। बार-बार जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ जबरदस्ती करके उसका वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। तहबरपुर थाने की पुलिस ने रविवार को किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को टीकापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी गोविंद सरोज रानी की सराय थाना क्षेत्र के डिहिया जलालपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ चार अक्तूबर को पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोप था कि गोविंद पीड़ित के नतिनी को भगा ले गया। पुलिस किशोरी को बरामद कर मेडिकल कराते हुए पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed