फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of slapping injured criminal arrested

Azamgarh News: घायल बदमाश को थप्पड़ मारने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of slapping injured criminal arrested
आजमगढ़। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश से अस्पताल में गाली-गलौज व मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश चल रही है। बदमाश को थप्पड़ जड़ने का आरोपी व उसका दूसरा साथी जिला अस्पताल में वार्डबाॅय के रूप कार्यरत है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी निवासी संजय यादव ने 15 अक्तूबर को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 15 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उसके भाई करन यादव, शेखपुरा निवासी साथी निखिल चौहान व हर्रा की चुंगी निवासी हर्ष चौहान के साथ बाइक से बद्दोपुर की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे दौलतपुर गांव निवासी अमन सिंह व आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले रोशन सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने करन को फोन कर बद्दोपुर बुलाया। वहां जाते समय रास्ते में अमन सिंह ने साथियों के साथ गाड़ी रोक कर करन के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे हरैया के पास शहर कोतवाली पुलिस और अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव निवासी आरोपी रोशन सिंह उर्फ हिमांशु सिंह हरैया के बीच मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोशन सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति आता है और गालियां देते हुए उसे थप्पड़ जड़ देता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए बदमाश के साथ मारपीट करने व गाली देने के आरोपी सौरभ यादव व जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी जिला अस्पताल में वार्डबॉय के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed