फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of obstructing Agristack survey, case filed against Panchayat Sahayak

Azamgarh News: एग्रीस्टैक सर्वे में बाधा डालने का आरोप, पंचायत सहायक पर मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Aug 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of obstructing Agristack survey, case filed against Panchayat Sahayak
विकास खंड ठेकमा के सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने थाने में तहरीर देकर पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर यासिर खान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। आरोप है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के 30 जुलाई 2025 के शासनादेश के तहत एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए ग्राम पंचायत बागपुर में यासिर खान की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यासिर खान न केवल शासकीय कार्य से मना कर रहे हैं, बल्कि जिले के अन्य पंचायत सहायकों को भी भड़काकर कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि वह पंचायत भवन पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर अनुपस्थित रहते हैं, उच्चाधिकारियों से अभद्र भाषा में बात करते हैं और जन्म-मृत्यु पंजीकरण की आईडी हैक कर फर्जी प्रमाण पत्र बनाते हैं। इसके अलावा यासिर खान पर ग्राम पंचायत बागपुर के ओएसआर खाते में 11,730 रुपये जमा न करने और गबन का भी आरोप है। जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देश पर यासिर खान निवासी ग्राम बागपुर, थाना बरदह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed