फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of murder mother and three sons in police custody in Azamgarh

आजमगढ़ में हत्यारोपी मां और तीन बेटे चढ़े पुलिस के हत्थे

Fri, 19 Jun 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder mother and three sons in police custody in Azamgarh
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के चौकन्ना रामचंदर गांव में बृहस्पतिवार को दिन में पट्टीदारी की रंजिश में महिला की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के बेटे ने पट्टीदारी के लिए तीन युवकों के साथ ही एक महिला को नामजद किया था। पुलिस ने देर रात मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चौकन्ना रामचंदर गांव निवासी 46 वर्षीया भानमति पत्नी रामबदन का काफी दिनों से पट्टीदार सुशीला देवी से भूमि विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि सुशीला ने भानमति के नाबदान का बहाव रोक दिया था। बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे भानमति उसी नाबदान को खोल रही थी। इस पर सुशीला व उसके बेटों ने भानमति पर हमला बोल दिया। बीच बचाव के लिए पहुंची परिवार की दो अन्य महिलाओं पर भी हमला किया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के चलते भानमति बेहोश हो गई। परिजन उसे व अन्य घायल दो महिलाओं को तत्काल जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने भानमति को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद बेटे ने सुशीला देवी के साथ ही उसके बेटे गौतम, गोविंद और अजय को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही चारों नामजद आरोपियों को शुक्रवार की सुबह सरदहा बाजार स्थित बस स्टैंड व चपरी पुल के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed