फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of blowing money from account by cloning thumb

अंगूठा क्लोनिंग कर खाते से पैसा उड़ाने का आरोप

Sat, 22 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of blowing money from account by cloning thumb
पवई। जल्दीपुर गांव के कई लोगों के खाते से साइबर अपराधियों ने पैसे उड़ा दिए हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को ग्रामीणों ने पवई थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ तहरीर दी ।
विज्ञापन

मंजिता, ललिता, कौशिल्या, मीना, दुर्गावती, रेनू आदि का कहना है कि उनके खाते से अलग-अलग तिथियों में पैसे निकाले गए हैं। जब ग्रामीण पवई यूबीआई बैंक पर पहुंचे तो प्रबंधक ने बताया कि रकम जनसेवा केंद्र से निकाली गई है। 16 दिसंबर को वीर एकलव्य इंटर कालेज में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगा था, जिसमें लोगों से अंगूठा लगवाया गया था। इसी के बाद से उनके खाते से पैसा गायब होने लगा। पीड़ितों ने अंगूठा क्लोनिंग कर पैसा उड़ाए जाने की आशंका व्यक्त की है। बैंक प्रबंधक श्रीराम बिरला ने कहा कि बैंक के अंदर से यदि पैसा निकला होता तो हमारी जिम्मेदारी होती। पैसा बाहर से निकाला गया है और संभवत: अंगूठा क्लोनिंग कर निकाला गया हो। वहीं पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed