{"_id":"68c710114d5c928df10cf12a","slug":"accused-arrested-for-fraud-of-rs-5-lakh-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-137475-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पांच लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पांच लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि सीताराम मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी सैयद हसन रजा रिजवी, निवासी आलिया कॉलोनी, हुसैनाबाद, लखनऊ ने उसको फर्जी दस्तावेज दिखाकर लखनऊ स्थित कीमती जमीन बेचने का झांसा दिया और 5 लाख बयाना के रूप में ले लिए।
उसने जब जमीन की रजिस्ट्री की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शक होने पर जब असली मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि किसी को पावर ऑफ अटॉर्नी नहीं दी गई है। आरोपी ने कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी की और धनराशि लौटाने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
इस शिकायत पर धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक दल प्रताप सिंह और उनकी टीम ने अभियुक्त को शनिवार को हाफिजपुर बैठौली रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।