फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accusation of illegal recovery in the name of admission, raging students

प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, भड़के छात्र

Wed, 23 Oct 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Accusation of illegal recovery in the name of admission, raging students
चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गा जी पीजी कालेज में अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर कालेज गेट पर ताला बंदी - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर के छात्र 10 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार केे आंदोलित हो गए। छात्रों ने महाविद्यालय के गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कालेज प्रशासन पर छात्रों ने प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष अभय यादव ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रवेश के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इतना ही नहीं महाविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। अब तक महाविद्यालय के पत्रिका का प्रकाशन भी नहीं हुआ। पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था नहीं है। महाविद्यालय के अनुशासनाधिकारी भी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। प्रयोगशाला में संसाधनों का अभाव है। रसायन विज्ञान, शिक्षाशास्त्र व अर्थशास्त्र के शिक्षकों की तैनाती न होने से पठन-पाठन प्रभावित है। साइकल स्टैंड की व्यवस्था न होने से भी छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। महाविद्यालय में काफी संख्या में बाहरी लोग चक्रमण करते हैं। इन मांगों को लेकर छात्र काफी दिनों से आक्रोशित चल रहे थे। बुधवार को छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। मांगों का पत्रक प्राधिकृत नियंत्रक को सौंपकर पूरा कराने की मांग की गई। प्रदर्शन में विशाल यादव, दीपक यादव, रविंद्र यादव, तरूण यादव, मयंक यादव, विकास, आशीष, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed