फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accountant who went to get measurement beaten up, father and son arrested

Azamgarh News: पैमाइश कराने गए लेखपाल को पीटा, पिता पुत्र गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accountant who went to get measurement beaten up, father and son arrested
पवई। मझौरा गांव में एक ग्रामीण ने दबंगई दिखाते हुए पैमाइश के लिए गए लेखपाल की पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल सोनू गिरि ने बताया कि सुनील कुमार ने सीमांकन को लेकर शिकायत की थी, जांच के लिए वह गांव में पहुंचे थे। इस दौरान सुनील और उनके परिवार के सदस्यों ने लेखपाल को गाली गलौज करने लगे। मना करने पर पीटा और कागजात फाड़ दिए। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर सुनील व उसके पिता महेंद्र और मां ऊषा के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पिता महेंद्र व बेटा सुनील को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर अन्य लेखपालों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed