फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accept, supply illegal wine in government contracts

कबूला, सरकारी ठेकों पर देते थे दारू

Sun, 22 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accept, supply illegal wine in government contracts
थाना क्षेत्र के जलालपुर महाबलपट्टी गांव स्थित पोल्ट्री फार्म को किराए पर लेकर अवैध शराब तैयार की जा रही थी। यहां से शराब को आरोपी आजमगढ़ के अलावा मऊ और अंबेडकर नगर जिले के सरकारी ठेकों पर सप्लाई करते थे। इसका खुलासा शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मो. इमरान ने कप्तानगंज थाने पर किया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


मो. इमरान ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर छापेमारी में लाखों रुपये की अवैध शराब और उपकरण बरामद किया गया। चुनमुन सिंह के अलावा चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हूसेपुर गांव निवासी डब्लू यादव और मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के करहां गांव निवासी सोनू केसरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि इस धंधे का मुख्य आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के एलवल मुहल्ला निवासी विक्की सिंह उसका भाई राकी सिंह, बागेश्वर नगर मुहल्ला निवासी मान सिंह, नरौली मुहल्ले में रहने वाला मनोज सिंह और मऊ जिले के करहां गांव निवासी सुजीत सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कप्तानगंज बृजेश यादव ने बताया कि मारपीट के एक मामले में चुनमुन सिंह जेल गया था। वहां उसकी मुलाकात सुजीत सिंह से हुई। जेल से बाहर निकलने के बाद सुजीत, विक्की ने चुनमुन का पोल्ट्री फार्म करीब 15 दिन पूर्व किराए पर लिए और वहां कच्ची शराब तैयार कर देसी शराब लैला का मोनोग्राम लगाकर शराब की सप्लाई देसी सरकारी दूकानों पर करवाते थे। यह लोग कई बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed