फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Abhishek Kumar received Sant Kabir Award

अभिषेक कुमार को मिला संत कबीर अवार्ड

Mon, 21 Mar 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Kumar received Sant Kabir Award
अपनी सकारात्मक लेखनी से अलग पहचान बनाने वाले ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार को लोक मंगल हित में साहित्य सेवा, सामुदायिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व संत कबीर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

इस सम्मान सभा का आयोजन टी बोर्ड इंडिया भारत सरकार व सतगुरु कबीर आश्रम बड़ी खाटू राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संसद भवन के पास रफी मार्ग पर स्थित संविधान क्लब में हुआ। इसमें भारत से बिभिन्न सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में कार्य करने वाले 120 लोगों को सम्मानित किया गया। अवार्ड से सम्मानित होने के बाद अभिषेक कुमार ने कहा कि जाति, धर्म से ऊपर उठकर मानव धर्म के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शक रहे उच्च कोटि के संत के नाम से कबीर अवार्ड मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। यह सम्मान आत्मबल मजबूत करने के साथ-साथ मानवीय सेवा करने का प्रेरणास्रोत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed