फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Abhimanyu Yadav receives the State Teacher Award

Azamgarh News: अभिमन्यु यादव राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित

Fri, 05 Sep 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Abhimanyu Yadav receives the State Teacher Award
लखनऊ में शिक्षक अभिमन्यु यादव को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करते मुख्य अतिथि माध्यमिक श
आजमगढ़। जनपद के मिर्जापुर ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय सरायमीर के अध्यापक अभिमन्यु यादव को उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने प्रदान किया। बलिया जनपद के बैरिया तहसील क्षेत्र के सोनबर्षा गांव निवासी अभिमन्यु यादव पुत्र स्व. अर्जुन यादव की नियुक्ति वर्ष 2006 में आजमगढ़ के मोहम्मदपुर के प्राथमिक विद्यालय परसहां में सहायक अध्यापक के रूप में हुई थी। वर्ष 2012 में उनका स्थानांतरण कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में हो गया, जहां से वे लगातार शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अभिमन्यु यादव के नवाचारपूर्ण शिक्षण तरीकों से बच्चे बेहद प्रभावित हुए। परिणामस्वरूप विद्यालय में पिछले पांच वर्षों से नो एडमिशन का बोर्ड लगाना पड़ रहा है। उन्होंने ‘सुपर थर्टी’ योजना बनाई, जिसमें 30 बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष तैयारी कराते हैं।
विज्ञापन

अभिमन्यु यादव को पहले तीन बार जिला स्तर पर चयनित किया गया लेकिन राज्य स्तरीय समिति में नाम नहीं आ सका। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और बच्चों का भविष्य संवारने में लगे रहे। इसका प्रतिफल उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार के रूप में मिला। जो शुक्रवार को लखनऊ में उन्हें प्रदान किया गया। उन्हें मिले इस पुरस्कार से विद्यालय और शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed