फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aam Aadmi Party activist blew effigy of Sushma and Vasundhara

सुषमा और वसुंधरा का आप ने फूंका पुतला

Tue, 30 Jun 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party activist blew effigy of Sushma and Vasundhara
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं के बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन

जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि आईपीएल के वित्तीय खाते में हेराफेरी करने वाले ललित मोदी भगोड़ा घोषित हैं। वह लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वार्ता करते हैं। ललित मोदी के विरुद्घ दर्ज केस को वापस लेने की सिफारिश भी की जाती है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी ललित मोदी को लगातार मदद करती आई हैं। प्रमाण होने के बावजूद भी दोनों मंत्री अब तक अपने पदों पर मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के शैक्षिक प्रमाण पत्र के मुद्दे पर भी मोदी मौन हैं। पंकजा मुंडे का नाम सीधे-सीधे घोटाले में आने के बाद भी उनका मौन नहीं टूट रहा है। एक भगोड़े और जालसाज की मदद करना कानूनन अपराध है, इसलिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। नगर संयोजक तेज बहादुर यादव ने कहा कि भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा जनता भली भांति जान चुकी है।
विज्ञापन

 इस मौके पर केपी भारद्वाज, शीश मोहम्मद, रविंद्र यादव, प्रशांत राय, शाहिद अहमद खां, अन्नू राय, राघवेंद्र सिंह, रतन सिंह, सुमित सिंह चौहान, मोहम्मद आरिफ, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed