फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man who left home after fighting with his wife in a drunken state dies

Azamgarh News: नशे में पत्नी से झगड़ा कर घर से निकले युवक की मौत

Wed, 19 Feb 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A young man who left home after fighting with his wife in a drunken state dies
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के बौरमपुर गांव निवासी विक्की यादव (32) का गांव के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

विक्की पेशे से ट्रक ड्राइवर था और अभी दस दिन पहले ही कोलकाता से लौटा था। वह सोमवार की रात नशे में धुत होकर बाजार से घर लौटा था। पत्नी सरोज जो पति की आदतों से परेशान थी, पति को नशे की हालत में मिलने पर भला बुरा कहने लगी। इससे नाराज होकर विक्की घर से चला गया। सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने विक्की को गांव के दक्षिणी हिस्से में मृत अवस्था में देख इसकी सूचना पिता मनिराम के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी। आनन-फानन में घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। विक्की इकलौती संतान था। इसके पास दो पुत्र और एक पुत्री है। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed