फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man of Saraimir made indecent remarks from Saudi

सरायमीर के युवक ने सउदी से की अभद्र टिप्पणी

Mon, 11 Nov 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
A young man of Saraimir made indecent remarks from Saudi
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट के जरिए धर्म से जुड़ी अभद्र टिप्पणी की है। साइबर सेल की जांच के दौरान यह मामला पकड़ में आने पर पुलिस ने जहां तत्काल मैसेज को डिलीट करा दिया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसका लोकेशन ट्रेस की इस दौरान पता चला कि वह काफी दिनों से खाड़ी देश में है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उसका पासपोर्ट और वीजा रद्द करवाकर भारत वापस लाने के लिए दूतावास की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सरायमीर शेरसिंह तोमर ने बताया कि साइबर सेल से युवक द्वारा इस प्रकार का अभद्र मैसेज फेसबुक पर पोस्ट करने की जानक ारी मिली। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रहने वाला तो सरायमीर थाना क्षेत्र का है। लेकिन वह काफी दिनों से सउदी में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक युवक अपने फेसबुक एकाउंट के जरिए अलग-अलग तिथियों में धर्म से जुड़े कई बातों को पोस्ट किया है। उसके पोस्ट से कुछ लोग काफी आहत हैं। युवक के घर की पड़ताल करते हुए पूरी सूचना से साइबर सेल को अवगत करा दिया गया है। आगे की जो भी कार्रवाई होगी वह साइबर सेल प्रभारी के स्तर से ही की जाएगी। बता दें कि अयोध्या मुद्दे पर आए कोर्ट के फैसले को देखते हुए साइबर सेल के लोग लगातार सोशल साइटों पर नजर गड़ाकर भड़काऊ और धर्म से जुड़े पोस्ट करने वालों पर नजर रख रहे हैं। एिसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए साइबर सेल और सरायमीर थाने की पुलिस को निर्देश दिया गया है। आवश्यकता हुई तो आरोपी का पासपोर्ट और वीजा रद्द करवाकर उसे भारतीय दूतावास की मदद से भारत भी लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed