फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man died and three were injured in a high-speed car accident

Azamgarh News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 15 Sep 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man died and three were injured in a high-speed car accident
बिलरियागंज। रविवार की शाम बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रौनापार मार्ग स्थित अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गुलशन कुमार (22) निवासी चंदापार (बाजार गोसाई), थाना रौनापार के रूप में हुई है। गुलशन भीमबर बाजार स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज में कार्यरत था और किसी आवश्यक कार्य से बाइक से जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

घायलों में रामजन्म यादव (45) निवासी मैरवा, रामसमुझ राम (60) निवासी हजिया पट्टी (तेंदुआ) और रानी (13), पुत्री धर्मेंद्र, निवासी भीमबर शामिल हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने कार चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed