फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A woman tied her 3 children to her back with a saree and jumped into a pond, both sons died

Azamgarh News: 3 बच्चों को साड़ी से पीठ पर बांधकर पोखरे में कूदी महिला, दोनों बेटों की मौत

Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A woman tied her 3 children to her back with a saree and jumped into a pond, both sons died
राघव व कृष्ण की फाइल फोटो। संवाद
सरायमीर (आजमगढ़)। सरायमीर थाना क्षेत्र के करछा गांव में रविवार की सुबह जयप्रदा (26) अपने दो बेटों राघव (18 महीने) और कृष्ण (3 साल), बेटी मानवी (8 साल) को साड़ी से पीठ पर बांधकर पोखरे में कूद गई। हादसे में उसके दोनों बेटों की डूबने से मौत हो गई। जबकि बेटी किसी तरह साड़ी का बंधन खोलकर पोखरे से बाहर निकल गई। महिला को भी पोखरे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पूछताछ में महिला के पति बिंदलेश यादव ने बताया कि उसकी पत्नी जयप्रदा रविवार की सुबह तीनों बच्चों को साथ लेकर घर से दवा लेने जाने की बात कहकर गई थी। वह सरायमीर स्थित वी-मार्ट मॉल के पीछे स्थित पोखरी के पास पहुंचीं। वहां साड़ी से तीनों बच्चों को पीठ पर बांधकर पोखरी में छलांग लगा दी। बेटी मानवी किसी तरह साड़ी का बंधन खोलकर पोखरे से बाहर निकल आई। वह लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed