फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A teacher does not retire for life: Vandana Singh

शिक्षक आजीवन रिटायर नहीं होता : वंदना सिंह

Tue, 07 Apr 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A teacher does not retire for life: Vandana Singh
अजमतगढ़ में सेवानिवृत्त ​शिक्षकों को सम्मानित करती पूर्व विधायक वंदना सिंह। संवाद
सगड़ी। शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के ब्लॉक सभागार में सोमवार को सेवा निवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ द्वारा किया गया। इसमें 19 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, वह जीवनभर समाज को दिशा देने का कार्य करता है। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को आगे बढ़ते देख सबसे अधिक गौरव महसूस करता है और यही उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र, पूर्व विधायक वंदना सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान बेचनी देवी, शांति देवी, आभारानी राय, गया प्रसाद, पानमती सिंह, आशा श्रीवास्तव, आनंद राय, सुमित्रा देवी, जियाउर्रहमान, रामबली राम, सुशीला देवी, उदयभान यादव, मंजू देवी, प्रमोद सिंह, देवी शरण सिंह, सूर्यजीत सिंह, नीरा उपाध्याय, मुन्नी देवी और श्याम प्रताप पांडेय सहित 19 शिक्षकों को रामचरितमानस, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की नींव होते हैं, जो अपने जीवनभर शिक्षा के माध्यम से एक सशक्त और संस्कारित समाज तैयार करते हैं। अध्यक्षता करते हुए बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है, क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज को दिशा देने का कार्य किया है।

इस दौरान अरविंद कुमार जायसवाल, राजेश कुमार मिश्रा, बहादुर चौबे, अनिल कुमार मिश्र, राजमणि शर्मा, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, अंशु राय, निधि राय, दिनेश कुमार पांडेय, गौरव राय, शुभम राय, अभिनव राय, प्रदीप राय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरिकेश मिश्रा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed