{"_id":"69d801d3b2b48584c302fd62","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-the-shop-the-family-was-on-the-first-floor-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-148377-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, पहली मंजिल पर था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, पहली मंजिल पर था परिवार
विज्ञापन
बिलरियागंज क्षेत्र के तुर्क पड़री गांव में खेत में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण। संव
लालगंज। कस्बा के सिनेमा हॉल के समीप ज्ञानचंद जायसवाल की आयरन एंड स्टील की दुकान है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की शाम शाॅर्ट सर्किट के चलते पहली मंजिल पर आग लग गई।
आग के बेकाबू होता देख परिजन नीचे उतरे और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं अगल-बगल के लोग सबमर्सिबल, बाल्टी में पानी और बालू लेकर आग बुझाने में जुट गए। इसमें एक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। देर शाम तक राजस्व विभाग की टीम क्षति के आकलन में जुटी रही। तहसीलदार उमेश सिंह ने बताया कि टीम मौके पर गई है, क्षति का आकलन किया जा रहा है।
खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जली-बिलरियागंज। क्षेत्र के तुर्क पड़री गांव निवासी रामप्रसाद के खेत में बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग गई। आग बढ़ती गई और झारखंडे यादव और पाखंडी यादव की फसल को भी चपेट में ले लिया। इसमें करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित रामप्रसाद ने बताया कि दोपहर में करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जुट गए और मिट्टी व बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में लग गए। हवा शांत रहने के कारण ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में मदद मिली। तक तक रामप्रसाद यादव की लगभग आठ बिस्वा, झारखंडे यादव की आठ बिस्वा और पाखंडी यादव की करीब चार बिस्वा गेहूं की फसल जल गई थी। संवाद