{"_id":"640f74d2a2561bec6909ce84","slug":"a-reward-of-25-25-thousand-declared-on-four-absconding-accused-azamgarh-news-c-20-1-101704-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फरार चार अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, दबिश में लगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फरार चार अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, दबिश में लगी पुलिस
Tue, 14 Mar 2023 07:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:22 AM IST
सार
शहर कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में गैंग लीडर पीयूष पांडेय उर्फ पुष्कर नाथ पांडेय के अलावा गैंग के सदस्य राजू पांडेय, अजय कुमार व कामेश पांडेय शामिल है। चारों शातिर अपराधी है और फरार चल रहे है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आजमगढ़ में शहर कोतवाली से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्तों पर सोमवार को एसपी ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया। इन अभियुक्तों पर जिले में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में गैंग लीडर पीयूष पांडेय उर्फ पुष्कर नाथ पांडेय के अलावा गैंग के सदस्य राजू पांडेय, अजय कुमार व कामेश पांडेय शामिल है। चारों शातिर अपराधी है और फरार चल रहे है। इनकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने सोमवार को इन पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य के अनुसार इन शातिर अपराधियों पर जिले में एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। इस गैंग के चारों अभियुक्त जमीन के कागजात में हेराफेरी व जालसाजी कर आम जनता से ठगी करते है। मकसद में सफल न होने पर इस गैंग के लोग अवैध असलहे के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते है।
विज्ञापन