फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A procession pushed on the shoulder pushing the bike on the bike

कंधे पर सिलिंडर लादे बाइक को धक्का देते निकाला जुलूस

Sat, 06 Mar 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
A procession pushed on the shoulder pushing the bike on the bike
आजमगढ़। लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को कम करने के लिए शुक्रवार को जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पुनीत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान कोई कार्यकर्ता कंधे पर गैस का सिलिंडर हुए था तो कोई बाइक को चलाने की बजाए खींच रहा था। यह जुलूस अग्रसेन चौराहे से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन

पुनीत राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार 135 डालर प्रति बैरल की दर से कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध होता था तब सरकार ने 70 रुपये लीटर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 55 डालर प्रति बैरेल है। फिर भी वर्तमान सरकार द्वारा पेट्रोल के दामों को 100 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं एलपीजी के दाम एक माह में 100 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। जिससे आमजन मानस की आर्थिक हालत कमजोर हो गई है। उनके सामने घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। यदि सरकार यह मूल्यवृद्घि वापस नहीं लेती है तो युवा कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नजम शमीम, शकील आजमी, रविकांत, रोशन, मनीष, राज, हिमांशु, जयसिंह, रमाशंकर, आशीष राय, राहुल, प्रवीण, बागेश, मुन्ना यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed