फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   a man died; it may be murder

लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका

Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
कस्बा निवासी अधेड़ वीरेंद्र दूबे की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में फांसी से लटकती पाई गई। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर वीरेंद्र के बेटे ने सौतेली मां समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के पटना अहियाई गांव निवासी वीरेंद्र दूबे (56) पुत्र अवधनारायण की पहली शादी गीता देवी से हुई थी। गीता से एक बेटा और तीन बेटियां हैं। दस वर्ष पूर्व वीरेंद्र ने दूसरी शादी शोभा पांडेय से की थी। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा गांव निवासी शोभा पांडेय से कोई औलाद नहीं है। शोभा स्वास्थ्य विभाग में एएनएम थी और कुछ माह पूर्व रिटायर हो गई। वीरेंद्र की संपत्ति को लेकर अक्सर परिवार में झगड़ा होता रहता था। वीरेंद्र के बेटे प्रभात दूबे का आरोप है कि गुरुवार को उसकी सौतेली मां शोभा देवी लालगंज तहसील में जाकर अपनी पूरी जमीन देवगांव कोतवाली के कोटा गांव निवासी अपने देवर के बेटे को वरासत कर दी। रात को वीरेंद्र और शोभा एक कमरे में सोई थी।
विज्ञापन


जबकि अन्य लोग अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह उठने पर लोग वीरेंद्र की लाश कमरे में फांसी से लटकता हुआ देख दंग रह गए। बेटे प्रभात का कहना है कि उसके पिता का दोनों हाथ काम नहीं कर रहा था। वह दोनों हाथ से वजनी सामान नहीं उठा सकते थे, न ही हाथों से कोई जटिल काम नहीं कर सकते थे। ऐसे में इतनी ऊंचाई पर फंदा बांधना और फांसी लगाना उनके लिए संभव नहीं था। वीरेंद्र की लाश जमीन से करीब चार फुट ऊंचाई पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तहरीर में आशंका जताई है कि पिता की हत्या कर लाश लटकाई गई है। सूचना मिलने पर मेंहनगर थाने की पुलिस पहुंची। प्रभात की तहरीर के आधार पर वीरेंद्र की दूसरी पत्नी शोभा देवी, उसके भाई राजेंद्र, उषा, टोनू और रीना के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ लालगंज श्यामनरायन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस ने प्रभात की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर शोभा, राजेंद्र और उषा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि टोनू और रीना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed