फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A father going to his daughter's house on a bike was hit by a vehicle and died

Azamgarh News: बाइक से बेटी के घर जा रहे पिता को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 15 Mar 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A father going to his daughter's house on a bike was hit by a vehicle and died
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के घाघरा गांव के पास लाटघाट-रौनापार मार्ग पर बाइक से बेटी के घर जा रहा पिता को चार पहिया वाहन से टक्कर मार दिया। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुवार पांडेयपुरा गांव निवासी महादेव (70) शुक्रवार को होली के दोपहर 2.30 बजे अपनी बाइक से अपनी बेटी के घर बिलरियागंज जा रहे थे। इस दौरान लाटघाट-रौनापार मार्ग पर घाघरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे महादेव बुरी तरह से घायल हो गए। जब तक उनको अस्पताल में पहुंचने की तैयारी की जाती तब तक उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही होली की खुशी मातम में बदल गई। मृतक दो पुत्री का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चौकी इंचार्ज जफर खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed