फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A case has been filed against the state president of AIMIM

Azamgarh News: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 18 Sep 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the state president of AIMIM
अहरौला। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने महाराजा सुहेलदेव को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। माहुल नगर पंचायत निवासी और एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने महाराजा सुहेलदेव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस बयान के विरोध में विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता खुलकर सामने आ गए। निजामपुर गांव निवासी व माहुल से भाजपा नेता प्रमोद राजभर ने मंगलवार को इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। अहरौला थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर एआईएमआईएम के प्रदेश शौकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, इस मामले से जुड़ी एक अन्य तहरीर सुभासपा युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने भी थाने में दी है।
विज्ञापन

इस मामले में थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed