{"_id":"56-96785","slug":"Azamgarh-96785-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी बच्चों को िकया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी बच्चों को िकया गया पुरस्कृत
Azamgarh
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के तत्वाधान में रविवार को सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में समारोह का आयोजन कर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आरटीओ फैजाबाद चुन्नीलाल, डा. प्रेमचंद्र, मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बसंत राम प्रजापति, जिला विद्यालय निरीक्षक रामचेत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के समय प्रजापति समाज की काफी दुर्दशा थी। सामंती व्यवस्था में हमारे समाज के जो भी बच्चे स्कूल पढ़ने जाते उनसे छूत-अछूत का व्यवहार किया जाता और उनको परेशान किया जाता था। समाज को अपना इतिहास नहीं भूलना चहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक रामचेत ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाना है तो समाज के बच्चों को उचित शिक्षा आधुनिक युग के अनुसार देना होगा। इस अवसर पर हाईस्कूल में 75, इंटर में 70 और स्नातक की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत अंक लाने वाले समाज के बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अनिरुद्ध प्रजापति, रामअवध, फौजदार , राममिलन मनोज कुमार , चंद्रशेखर , संतोष कुमार , घुरहू आदि उपस्थित थे।