{"_id":"56-96782","slug":"Azamgarh-96782-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी को लेकर हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी को लेकर हाहाकार
Azamgarh
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के कटरा त्रिमुहानी पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के 48 घंटे बाद भी नहीं लग सका है। इसकी वजह से बिजली, पानी को लेकर कटरा, गुरूटोला, अनंतपुरा आदि मोहल्लों में हाहाकार की स्थिति व्याप्त है। साथ ही आक्रोश भी है। भीषण गर्मी से छटपटा रहे मुहल्ले के लोगों का आक्रोश किसी भी समय सड़क पर आ सकता है।
शनिवार की रात अचानक कटरा त्रिमुहानी पर लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक गया था। इससे कटरा, गुरुटोला, अनन्तपुरा, सदावर्ती, पुरानी सब्जी मंडी आदि मुहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। पिछले अड़तालिस घंटे से लोग बिजली-पानी की किल्लत झेल रहे हैं। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा अभी तक नए ट्रांसफार्मर लगाने की पहल नही की गई है।
हालात यह है कि इंडिया मार्क हैंडपंपों पर लोगों की लाइन लगी हुुई है। वहीं चिलचिलाती धूप और उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रात में मच्छरों के प्रकोप से लोगों की नींद हराम हो गई है। क्षेत्र के बृजेश सिंह, अशोक श्रीवास्तव आदि लोगों ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि अगर तत्काल ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह लोग सड़क पर उतरने पर बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई राना सिंह ने बताया कि अभी तक स्टोर रूम से उन्हें 400 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाया है।