फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गिरफ्तार लालू की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

गिरफ्तार लालू की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में जनवरी महीने में हुई ताबड़तोड़ लूट की घटना के साथ व्यापारियों को गोली मारे जाने की घटनाओं का सूत्रधार रहा लालू यादव की मऊ में गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस भी उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने जा रही है। इसके अलावा अन्य कार्रवाई करने में जिला पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

एएसपी नगर एके जैन की मानें तो मऊ में गिरफ्तार अपराधी लालू का मुख्य पेशा लूट-हत्या करना है। साथ ही वह गोली मारकर दहशत फैलाने के बाद लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। मूलरूप से मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डोढ़ापुर गांव का रहने वाले लालू के विरुद्ध आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में कई संगीन मुकदमे में दर्ज किए गए हैं। पुलिस की मानें तो इसी गिरोह ने बीते छह जनवरी को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के करुवापार मोड़ पर गल्ला व्यवसायी अंगद जायसवाल व नेवादा गांव के पास सोनू जायसवाल को गोली मारकर लूटने का प्रयास किया था। इस घटना को कुल सात लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। इसमें आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाने के वीरपुर गांव निवासी दीपक सिंह और शेरू सिंह उर्फ दुर्गा, तरवां थाने के रासेपुर गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा और धर्मेंद्र सिंह, सरायमीर के नाटे का नाम आया है। अन्य बदमाश दूसरे जिले के थे। श्री जैन ने बताया कि बहुत जल्द लालू यादव की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और ट्रांजिट रिमांड पर उसे जिले में लाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed