{"_id":"56-82827","slug":"Azamgarh-82827-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबाव में छत से लगाई थी शिख्ार ने छलांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबाव में छत से लगाई थी शिख्ार ने छलांग
Azamgarh
Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के एलवल मुहल्ले में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने वाला छात्र शिखर मिश्रा अब स्वस्थ है। लेकिन उसके स्वस्थ होने के साथ ही जो बात सामने आई वह अभिभावकों के लिए सीख हो सकती है। शिखर ने आईसीयू से बाहर आने के बाद कहा ‘परीक्षा परिणाम और अच्छा नंबर लाने के दबाव के चलते उसने ऐसा कदम उठाया’ था।
गुरुवार की दोपहर उसे अस्पताल के आईसीयू वार्ड से निकालकर सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया। होश में आने के बाद शिखर ने परिजनों सहित अन्य को बताया कि उसने स्वयं छत से छलांग लगाई थी। परीक्षा परिणाम और अच्छा नंबर लाने के दबाव के चलते उसने ऐसा कदम उठाया।
सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिखर अब पूरी तरह से नार्मल है। होश में आने के बाद उसने सभी लोगों से बातचीत की। अस्पताल में मौजूद परिजनों के समक्ष शिखर ने बताया कि वह दबाव के चलते एकाएक परीक्षा कक्ष से बाहर निकला और दूसरी मंजिल पर चढ़कर ऐसा कदम उठाया। क्योंकि परीक्षा में अच्छा नंबर लाने के लिए उसके परिजन हमेशा उससे कहा करते थे। दबाव के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। प्रधानाचार्य की मानें तो अस्पताल के सामान्य वार्ड में गुरुवार को उसे रखा गया। हालांकि डाक्टरों ने उससे ज्यादा बातचीत करने के लिए मना किया है। लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक है। उसने भोजन आदि भी किया।
विज्ञापन
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के खत्री टोला मुहल्ला निवासी अविनाश मिश्रा का चौदह वर्षीय पुत्र शिखर एलवल मुहल्ले में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ता है। बुधवार की सुबह परीक्षा के दौरान पेशाब के बहाने वह कमरे से बाहर निकला और पहली मंजिल से दूसरे फ्लोर पर चढ़कर रेलिंग पार किया और बारजे पर चढ़कर छलांग लगा दी।