फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सचिवों की हड़ताल से खेती पर मंडराया संकट

सचिवों की हड़ताल से खेती पर मंडराया संकट

Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले की सभी साधन सहकारी समितियों के सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से धान की खेती प्रभावित हो रही है। बारिश के बाद अब किसानों को खाद की जरूरत है, पर समितियों पर ताला लटकने से किसानों का खाद नहीं मिल रहा। इस संकट से जहां किसान हलाकान हैं। वहीं, धान की फसल भी यूरिया के अभाव में प्रभावित होने लगी है। जबकि जिले में 130 मैट्रिक टन खाद उपलब्ध हैं। इसे पीसीएफ व डीसीएफ केन्द्रों से बांटने की तैयारी की जा रही है। खाद ने मिलने के कारण किसानों क प्राइवेट दुकानों से महंगे दाम पर खाद की खरीद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 250 साधन सहकारी समितियां व 24 पीसीएफ व डीसीएफ केंद्र हैं। सभी साधन सहकारी समितियों से किसानों को समय-समय पर सरकारी रेट पर डाई और यूरिया मिलती रहती है। वर्तमान समय में किसानों के धान की खेती परवान चढ़ रही है। मौसम ने भी किसानों का साथ दिया है। ऐसे में किसानों को यूरिया खाद की सख्त आवश्यकता है। वर्तमान समय में अपने वेतन बकाए को लेकर सहकारी समितियों के सचिव प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से समितियाें पर ताला लटका हुआ है। किसान प्रतिदिन खाद के लिए समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन हड़ताल से खाद नहीं मिल रही। किसान प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया खरीदने को विवश हैं। उसमें भी गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2005 से ही समितियों के सचिवों को वेतन नहीं मिल रहा। इसकी वजह से हड़ताल पर हैं। डंप 130 मैट्रिक टन खाद को 24 डीसीएफ व पीसीएफ केेंद्र से बांटने की व्यवस्था की जा रही है। डीएपी की एक रैक और आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले आई खाद बंट जाने केबाद दोबारा आई रैक की बांटने की व्यवस्था की जाएगी। किसान बलिहारी, रामधनी, जालिम आदि ने बताया कि सहकारी समितियों से खाद न मिलने से धान की फसलों पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed