{"_id":"62227","slug":"Azamgarh-62227-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव सिवान में फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव सिवान में फेंका
Azamgarh
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलरियागंज। स्थानीय थाने के अंडाखोर टिकरिया गांव के सिवान में बुधवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक फावड़ा पड़ा हुआ मिला। शव को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता था कि फावड़े से ही युवक की हत्या की गई होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शक के आधार पर गांव की ही दो महिलाएं और एक युवक कोे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
अंडाखोर टिकरिया गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के पीछे गांव के ही समसुद्दीन का निजी नलकूप है। बुधवार की सुबह नलकूप पर कुछ लोग गए, तो बरामदे के बाहर हत्या कर फेंकी युवक की लाश देख भयभीत हो गए। जानकारी के बाद शव देखने के लिए पूरा गांव टूट पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के शरीर पर टीशर्ट, हाफ नेकर था। हत्या करने के लिए हत्यारे उसके सिर पर फावड़े से प्रहार किए होंगे। गांव के लोगाें के सूचना देने पर बिलरियागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास की। घंटों प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। साथ ही थानाध्यक्ष गांव में रुककर हत्या के कारण की जानकारी करने का प्रयास किए। दो घंटे के प्रयास के बाद भी इस मामले में भी पुलिस को सफलता हासिल नहीं हुई। बिलरियागंज थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मृतक की हत्या के संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही हत्यारों का पता लगाने के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा होगा।