{"_id":"62053","slug":"Azamgarh-62053-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहिला दलित बस्ती पर दबंगों ने धावा बोला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहिला दलित बस्ती पर दबंगों ने धावा बोला
Azamgarh
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेहनगर। स्थानीय थाने के रहिला दलित बस्ती में कादीपुर घटना की यादें ताजा हो गईं। शराब के नशे में धुत दबंगों ने रविवार की रात शौच करने गए दो दलितों को पहले मारापीटा और फिर लाठी-डंडे से लैस हो कर दलित बस्ती पर धावा बोल दिया। दो घरों में जम कर तोड़फोड़ की। विरोध में दलित भी सामने आ गए। दो समुदायों के आमने-सामने होते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी और लालगंज प्रभारी सीओ मौके पर पहुंच गए। देर रात तक समझौता न होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से सात युवकों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
मेहनगर थाने के रहिला दलित बस्ती निवासी विनय कुमार पुत्र लालबहादुर और गोपाल पुत्र रामधनी रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे शौच के लिए निकले थे। रोड पर पहुंचते ही दूसरे समुदाय के कुछ लोग ताड़ी के नशे में धुत होकर विनय और गोपाल पर हमलावर हो गए। इस दौरान दोनों भाग कर बस्ती में पहुंचे। अभी परिजनों से घटना की जानकारी दे ही रहे थे कि तब तक 20 की संख्या में लाठी-डंडे से लैस दबंग किस्म के युवक वहां पहुंचकरदलित बस्ती पर हमला बोल दिया। विनय और गोपाल के घरों में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस पर दलित समुदाय के लोग भी लाठी-डंडे के साथ सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने की नौबत आते ही मेहनगर थाने की पुलिस पहुंच गई। एसपी सिटी एके जैन और लालगंज सीओ भी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। दोनों समुदायों के बीच देर रात तक समझौते का प्रयास किया गया। न मानने पर पुलिस ने एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष के पांच युवकों को गिरफ्तार कर थाने आई और सुबह 151 में चालन कर दिया। हालांकि एसपी सिटी एके जैन ने तोड़-फोड़ की घटना से इंकार किया। कहा कि दो समुदायों के बीच मामूली मार-पीट होने पर सात युवकों का 151 में चालान किया गया है।