फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   केस वापस लेने को शिक्षकों ने दिया धरना

केस वापस लेने को शिक्षकों ने दिया धरना

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन को लेकर पुलिस में दर्ज हुए मुकदमे पर संगठन से जुड़े शिक्षक लामबंद हो गए। आरोप लगाया कि एक मंत्री और संगठन विरोधी तत्वों के दबाव में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान शुक्रवार को संगठन से जुड़े लोगों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरनारत शिक्षकों ने प्रतिनिधियों के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमे को फर्जी करार देते हुए वापस लिए जाने की मांग की । धरना प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा, साथ ही चेतावनी दी कि शिक्षक प्रतिनिधियों पर लगा मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो संघ वृहद आंदोलन कर अपनी आवाज उठाएगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने कहा कि चुनाव अधिकारी आत्माराम त्रिपाठी ने निश्चितरूप से किसी बड़े दबाव में आकर एफआईआर दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरे विधिसम्मत से संपन्न कराया था। इसके लिए सभी कार्यवाही नियमानुसार पूरी की गई थी। जिसमें चुनाव अधिकारी ने पूरा सहयोग देते हुए समस्त कार्यवाही पूर्ण कराया था। शिक्षक कर्मचारी महासंघ के नेता रामजनम सिंह रावत, मंडलीय मंत्री जनार्दन सिंह, विश्वविद्यालय महाविद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष डा. धर्मराज सिंह, वित्त विहीन शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्यामनरायन सिंह, शिक्षक कल्याण परिषद के जनपदीय अध्यक्ष संभल यादव ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। धरने में नरेंद्र सिंह, इरफान, दिनेश सिंह, विरेंद्र सिंह, लालजी सिंह, अखिलेश राय, अवधराज सिंह, आयशा खान, संजय यादव, जितेंद्र कुमार मिश्रा, राजेश गुप्ता, शेषनाथ वर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, भारत भूषण त्रिपाठी, मालती मिश्रा, रामकेश सिंह, राजेश कुमार, पंकज सिंह, मंजूलता राय, सुनीता सिंह, नगीना देवी, आशा सिंह, तनूजा मिश्रा, शशिकला सिंह, गीता सिंह, संध्या राय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार राय, ठाकुर प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed