फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छेड़खानी पर दो समुदाय के लोग भिड़े

छेड़खानी पर दो समुदाय के लोग भिड़े

Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरिया बाजार (आजमगढ़)। महराजगंज थानाक्षेत्र के बुढ़ान गांव में शनिवार की रात छेड़खानी को लेकर दलित और मुस्लिम बस्ती के लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से आधे घंटे तक ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें कुल सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों तरफ से 14 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। रविवार दोपहर तक पुलिस को इस मामले में तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

दलित बस्ती की दो युवती और एक महिला शनिवार की रात करीब आठ बजे शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। उधर ही गांव के एक व्यक्ति का ट्यूबवेल है। वहां दूसरे वर्ग के छह मनबढ़ मोबाइल पर अश्लील गाना बजा रहे थे। मनबढ़ों ने महिलाओं की तरफ एक आठ वर्षीय बालक को भेज दिया, जो उनके करीब जाकर बैठ गया। इससे परेशान महिलाएं घर जाने लगीं। जैसे ही वे ट्यूबवेल के पास पहुंची, एक युवक ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी। युवती ने विरोध किया तो कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। कुछ देर बात दूसरे समुदाय के लोग दलित बस्ती पहुंचे और घटना के संबंध में युवतियों और महिला से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान कहासुनी और मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें दोनों तरफ के सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर महराजगंज, बिलरियागंज थाने की पुलिस पहुंच गई। एएसपी ग्रामीण और सीओ सगड़ी भी पहुंचे। एएसपी ग्रामीण सत्यार्थ सिद्धार्थ पंकज ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए किसी ने तहरीर नहीं दी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed