{"_id":"56-135865","slug":"Azamgarh-135865-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में दिया धरना
Azamgarh
Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद (संवाददाता) । निजामाबाद तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित केंद्र स्तर पर अति पिछड़ा वर्ग आयोग गठित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अति पिछड़ा और अति दलित महासंघ ने तहसील पर धरना दिया। बाद में प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांगों का पत्रक तहसीलदार को सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वदेव मौर्य एडवोकेट ने कहा कि पूरे देश में केंद्र स्तर पर अति पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया जाए। साथ ही अति पिछड़े और अति दलित समाज के लोगों का आरक्षण उनकी जनसंख्या के आधार पर अलग से दिया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई कैंसर की तरह बढ़ती जा रही है। इस पर लगाम लगाने में केंद्र सरकार विफल साबित हुई है। महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान एडवोकेट ने कहा कि निजामाबाद तहसील में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध तरीके से चारागाह की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। इस पर लगाम लगाने में तहसील प्रशासन पूरी तरह से असफल है। उन्होंने राज्यपाल से समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। धरने में डा. एमपी चौहान, सूर्यमुखी गोंड, बृजभूषण गोंड, शिवशरन चौहान, डा. ओपी चौहान, वीरेंद्र चौहान, प्रभाकर गोंड, प्रभावती गौतम, शंभूनाथ चौहान, सुनीता, बहादुर, सुभाष, प्रकाश आदि शामिल थे।