{"_id":"56-133641","slug":"Azamgarh-133641-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी गई बैट्री बरेली से बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी गई बैट्री बरेली से बरामद, दो गिरफ्तार
Azamgarh
Updated Sun, 29 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस नरौली बाजार से चोरी गई बैट्री सहित अन्य सामानों को बरेली जिले से बरामद की। इस दौरान दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। थानाध्यक्ष सिधारी आरपी यादव ने बताया कि गिरफ्तार चलते-फिरते चोर हैं। वे इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
बताते चलें कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के कम्हेनपुर गांव निवासी राजन सिंह नरौली बाजार में इंर्वटर और बैट्री की दुकान खोले हैं। बीते 20 जून की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान, जिसमें बैट्री, इंर्वटर और स्टैंड शामिल था चुरा ले गए। पीड़ित की द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही सुरागकशी के बाद चोरी गए माल को बरेली जिले से बरामद की। थानाध्यक्ष सिधारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने वाले मुहम्मद उमर पुत्र युनुस बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सेन नगर का, अब्दुल लईक नूरी नगर का निवासी है। तीसरा आरोपी ठाकुर प्रसाद अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।