फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गांवों में उठी आवाज... रोड नहीं तो वोट नहीं

गांवों में उठी आवाज... रोड नहीं तो वोट नहीं

Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा का चुनाव आते ही मूलभूत सुविधाओं से अछूते गांवों में वोटरों के तेवर तीखे होने लगे हैं। जगह-जगह रोड नहीं, तो वोट नहीं के स्वर गूंजने लगे हैं। लोग बैनर लहरा कर जनप्रतिनिधियों का विरोध करने शुरू कर चुके हैं। दुराजपुर और अराजी देवारा नैनीजार गांव में ऐसा ही नजारा दिख रहा है।
विज्ञापन

बूढनपुर संवाददाता : कोयलसा ब्लाक के दुराजपुर गांव के लोगों ने गांव के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि दलित बस्ती में जाने का रास्ता नहीं है। पगडंडी से होकर गुजरना पड़ता है। जब तक सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं होता वे लोग मतदान बहिष्कार करेंगे। रामअजोर का कहना है कि घरों के नाबदान का पानी निकलने के लिए आज तक नाली का निर्माण नहीं किया गया। दयाराम का कहना है कि सालों से गांव में रोड निर्माण की मांग की जा रही है, मगर जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया। राजेंद्र प्रसाद भारती ने कहा कि प्रधान से लेकर सांसद तक को गांव की बुनियादी समस्याएं दूर करने के लिए कई बार प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कहीं से भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

लाटघाट संवाददाता के अनुसार सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के हरैया ब्लाक के अराजी देवारा नैनीजार नई बस्ती के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बैठक कर ‘काम नहीं, तो वोट नहीं’ का निर्णय लिया। बैठक में करीमचंद यादव, गिरजाशंकर, रामकेश, रामप्रवेश, छेदी यादव, जगलाल, कपिलदेव यादव, मारकंडे यादव, लालबिहारी यादव आदि ने मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि नई बस्ती के लोग पिछले 40 साल से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जब भी चुनाव आता है, तो सभी दल के नेता लॉलीपॉप देकर चले जाते हैं। अब तक गांव में बिजली, संपर्क मार्ग, नाली आदि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed