फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सेना की ताकत में कोई शक नहीं

सेना की ताकत में कोई शक नहीं

Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। इसमें कोई शक नहीं है कि देश की सेना सशक्त है। चीन ने जब भी हमें धकेलने का प्रयास किया, हमारी सेना खड़ी हुई। आखिर चीन को पीछे हटना पड़ा। आज जो भी हो रहा है, उसके पीछे हमारी गलत नीतियां हैं। भारतीय सेना कैसे भी हालात से निबटने में सक्षम है। ये बातें पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने समाज सेवी अन्ना हजारे के साथ सर्किट हाउस में कहीं।
विज्ञापन

जनतंत्र यात्रा के साथ जिले में पधारे अन्ना हजारे और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह यहां से वापसी से पूर्व सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब हुए। अन्ना हजारे ने कहा कि 1857 से 1947 के बीच 90 साल तक चले आंदोलन के दौरान असंख्य लोगों की कुर्बानियों का परिणाम था कि हमें आजादी मिली। अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए, लेकिन 1950 में तैयार हुए संविधान के हिसाब से देश में लोकतंत्र को नहीं आने दिया गया। 1952 में देश में पहला चुनाव हुआ, इस दौरान संविधान के विरुद्ध जाकर चुनाव लड़कर सत्ता पर कब्जा किया गया। इसके बाद दलगत राजनीति हावी हो गई।
विज्ञापन

अन्ना के शब्दों में संविधान के विरुद्ध चुनाव लड़कर सरकारें बनी हैं। इस कारण आज समाज में भ्रष्टाचार है। अन्ना ने कहा कि हर सोए व्यक्ति को जगाना है। ताकि लोग पक्ष-विपक्ष के भ्रष्ट किसी नेता को वोट न करें। उन्होंने कहा कि आप अपने बीच से एक सुयोग्य कर्मठ और ईमानदार जुझारू को चुनाव में उतारें। उसे वोट कर संसद में भेजें। उन्होंने कहा कि जिस दिन यह जागृति आई, व्यवस्था अपने आप सुधर जाएगी। अन्ना ने दावा किया कि उनके द्वारा छेड़े गए इस अभियान का परिणाम सामने आने लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन देश के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी चेत जाएंगे, उस दिन से नेताओं के भ्रष्टाचार पर विराम लग जाएगा। नेता ईमानदार अधिकारियों का सिर्फ ट्रांसफर कर सकते हैं और कुछ भी बना बिगाड़ नहीं सकते। उन्होंने ऐलान किया कि जनतंत्र मोर्चा का कोई भी सिपाही चुनाव नहीं लड़ेगा। इस संगठन का मकसद सेवा कर लोगों को जागरूक करना है। केजरीवाल सहित अन्य को चुनाव लड़ना था। इस कारण वे उनसे अलग हो गए। इसका उन्हें खेद नहीं है। जनरल वीके सिंह ने बताया कि यह यात्रा 23 जिलों में गई। यहां से यात्रा मऊ, गाजीपुर होते हुए बिहार जाएगी। वापसी में बलिया पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed