{"_id":"56-103966","slug":"Azamgarh-103966-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खाली दो पदों पर आया फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खाली दो पदों पर आया फैसला
Azamgarh
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले में रिक्त दो ग्राम प्रधान और एक बीडीसी सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम मंगलवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया। जाफरपुर ग्राम पंचायत से गुलाबी देवी 1099 मत और मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत से शिवचंद राम 1144 मत पाकर निर्वाचित हुए। जबकि लाडो क्षेत्र से सुनील कन्नौजिया निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए।
पल्हनी ब्लाक मुख्यालय पर जाफरपुर और जहानागंज ब्लाक मुख्यालय पर मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। दोनों ब्लाक पर मतगणना के लिए एक-एक टेबल लगे थे। इस दौरान ब्लाक के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों भी भीड़ लगी रही। जहानागंज ब्लाक पर प्रधान पद के प्रत्याशी शिवचंद राम और दुखराजी देवी के बीच कांटे की लड़ाई में अंतिम समय तक उत्सुकता बनी रही। जबकि पल्हनी ब्लाक पर गुलाबी देवी पहले चरण से ही बढ़त बनाए रहीं। 11 बजे परिणाम घोषित होते ही जाफरपुर प्रधान पद पर विजेता गुलाबी देवी और मुस्तफाबाद प्रधान पद विजेता शिवचंद राम को समर्थकों ने पुष्प माला से लाद दिया। समर्थकों ने गाजेबाजे के साथ जुलूस निकाला।
पल्हनी संवाददाता के अनुसार जाफरपुर प्रधान पद पर कुल 2721 वोट पड़े थे। इसमें से 40 मत अवैध पाए गए। जबकि 2681 मत वैध थे। गुलाबी देवी 600 मतों से पुष्पा देवी को हरा कर पहली बार प्रधान निर्वाचित हुईं। गुलाबी देवी को 1099 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंद्वी पुष्पा देवी को 499 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जहानागंज संवाददाता के अनुसार पूर्व ग्राम प्रधान स्व. संग्राम राम की पत्नी दुखराजी देवी को 177 मतों से हराकर शिवचंद राम मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत के प्रधान निर्वाचित हुए। प्रधान पद केलिए कुल 2336 मत पड़े थे। 37 मत अवैध पाए गए। शिवचंद राम 1144 मत पाकर विजयी घोषित हुए। जबकि प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान स्व. संग्राम राम की विधवा दुखराजी देवी को 967 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा। खंड विकास अधिकारी (आरओ) जयप्रकाश सिंह ने शिवचंद राम को निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी किया। इस मौके पर निर्वाचित शिवचंद राम के समर्थक खुशी में झूम उठे। प्रधान पर शिवचंद राम की जीत पर पूर्व प्रधान हरिलाल मिश्र उर्फ नान्हू बाबा, जहानागंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरिकृष्ण चौबे उर्फ बहादुर चौबे, हरिमूरत मिश्र, बृजेश सिंह, पिंटू सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंंह, अनिल, बालकिशुन सिंह आदि ने बधाई दी । गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार बिलरियागंज क्षेत्र पंचायत के लाडो बीडीसी सदस्य पद पर अन्य किसी प्रत्याशी के न होने पर सुनील कन्नौजिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।