फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस-अपराधियों की साठगांठ से हुई हत्या

पुलिस-अपराधियों की साठगांठ से हुई हत्या

Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू के घर अमुवारी नारायणपुर में मंगलवार की शाम भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र पहुंचे। सीपू की हत्या के बाद से दुखी परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने पूरी घटना को अंजाम दिए जाने के पीछे शासन-प्रशासन की मिलीभगत बताई। उन्होंने स्व. सीपू के भाई संतोष सिंह टीपू समेत परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कलराज मिश्र ने सीपू सिंह के भाई संतोष से मुलाकात के बाद कहा कि जिस तरह से घटना हुई, उससे साफ जाहिर है कि पुलिस और अपराधियों की सांठगांठ से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अपराधियों को न पकड़ कर उलटे निहत्थी जनता पर गोलियां चलाने लगी। गोली लगने से तीन और बेकसूर लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर लोग आज भी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। मिश्र ने कहा कि घटना के दिन ही जीयनपुर कोतवाल को गिरफ्तार कर छोड़ दिया जाना और अब तक अपराधियों का गिरफ्तार न किया जाना हत्याकांड के पीछे शासन-प्रशासन की गहरी साजिश को पुख्ता करता है। आज भी पुलिस और अपराधियों के आतंक से पूरा इलाका भयभीत है। कहा कि पूर्व विधायक सीपू के परिवार को जो सुरक्षा दी गई है, वह कम है। सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जानी चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा आंदोलन छेड़ेगी। सीपू हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए भाजपा सरकार पर दबाव बनाएगी। क्योंकि सीबीआई जांच से ही असली चेहरा सामने आएगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राय, जिला अध्यक्ष सहजानंद राय, श्रीकृष्णपाल, जयनाथ सिंह आदि पार्टी के नेता भी मौजूद रहे। दूसरी तरफ पूर्व विधायक स्व.सीपू के परिजनों को बसपा नेता किशोर कुमार, मऊ के अशोक सिंह, सपा नेता हेमंत यादव, जिला पंचायत सदस्य हेमंत सिंह आदि ने भी ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed