{"_id":"678aa191b7a9b20e4b00342c","slug":"94499-got-the-fourth-vaccine-delivery-of-44052-50447-are-not-known-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-126323-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 94499 को लगा चौथा टीका, डिलीवरी 44052 की, 50447 का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 94499 को लगा चौथा टीका, डिलीवरी 44052 की, 50447 का पता नहीं
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कर रहा है, लेकिन अगर डिलीवरी की बात करें तो सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर 30 से 35 प्रतिशत महिलाओं की डिलीवरी ही अस्पतालों में हो रही है।
दरअसल, आंकड़ों को देखें तो 94499 गर्भवती महिलाओं को चौथा टीका लगाया गया, जबकि डिलीवरी 44052 की हुई।
ऐसे में 50447 महिलाएं कहां गईं इस बारे में स्वास्थ्य विभाग का जवाब गोल मोल है। अधिकारियों के मुताबिक निजी अस्पताल हिडेन डिलीवरी करा रहे हैं जिससे यह अंतर आ रहा है।
गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी से पहले चौथी और आखिरी एंटी नैटल चेकअप (एएनसी) की जाती है। इसमें यह पता चलता है कि उनमें आयरन की कमी है या हीमोग्लोबिन की।
उनकी सोनोग्राफी कराकर बच्चे की स्थिति देखी जाती है। चौथी एएनसी में अप्रैल से दिसंबर 2024 तक 94499 गर्भवती महिलाओं की एएनसी की गई लेकिन, जब डिलीवरी की बात आई तो मात्र 44052 महिलाओं की ही डिलीवरी हुई। 50447 महिलाओं की डिलीवरी कहां हुई इस बारे में विभाग को भी कोई जानकारी नहीं।
विज्ञापन
जिले में गर्भवती महिलाओं की जांच और उनके टीकाकरण में बड़े पैमाने पर खेल किया जा रहा है।
विभाग द्वारा कई ब्लाकों में 100 से लेकर 120 प्रतिशत तक एंटी नैटल चेकअप (एएनसी)करने का दावा किया गया है, लेकिन, जब इन ब्लॉकों में डिलीवरी का आंकड़ा देखें तो यह मात्र 30 से 35 प्रतिशत तक ही पहुंच रहा है।
यह आंकड़ा सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों के साथ ही घरों में होने वाली डिलीवरी तक का है। विभाग ने अप्रैल 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक जो आंकड़ा तैयार किया है उसके मुताबिक पहली एएनसी कुल 10,2672 लोगों की हुई। जबकि चौथी एएनसी कुल 94,499 की हुई।