{"_id":"5c869e8dbdec22140559a310","slug":"91552326285-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! बीएसए कार्यालय में हो रहा भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! बीएसए कार्यालय में हो रहा भ्रष्टाचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बीएसए पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में ई-टेंडर के माध्यम से भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्वाभिमान मंच ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की है।
स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए दैनिक खाद्य सामग्री व स्टेशनरी के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। इसमें कई फर्मों ने प्रतिभाग किया। बीएसए ने पसंदीदा को लाभ पहुंचाने के लिए अनियमितताएं कीं। वित्तीय वर्ष 2018-19 में निविदा शर्तों के विपरीत धरोहर धनराशि जमा नहीं कराई गई। भुगतान भी लगातार किया जाता रहा। भुगतान से भी धरोहर राशि नहीं काटी गई। जिन फर्मों ने आपूर्ति करने से मना कर दिया तो उनकी अर्नेस्ट मनी भी फर्मों को वापस कर दिया गया। वर्ष 2019-20 में गतिमान ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के लिए बिना सिक्योरिटी मनी लिए अनुभव प्रमाण पत्र फर्मों को बांटा जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अजय यादव, संतविजय राय, बजरंग सिंह, करुणकांत राय, अमन श्रीवास्तव, विवेक राय, अरविंद राय, आरपी सरोज, सुजीत सिंह, आदित्य वर्मा शामिल रहे।