फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ईपास मशीन फेल, नहीं मिल रहा राशन

ईपास मशीन फेल, नहीं मिल रहा राशन

Thu, 10 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
ईपास मशीन फेल, नहीं मिल रहा राशन
अंबारी। अहरौला ब्लाक के एक दर्जन से अधिक गांव के कोटेदार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्ड धारकों को राशन देने के लिए सरकार की तरफ से ईपास मशीन दिया गया है। लेकिन नेटवर्क न होने की वजह से इन गांव में तीन दिनों से किसी को राशन नहीं मिल पा रहा। इससे कार्ड धारकों में आक्रोश है। जिन गांव में ईपास मशीन काम नहीं कर रही। उसमें माहुल, कोर्राघाटमपुर, गनवारा, रसूलपुर आदि गांव शामिल है। इन गांव के कार्ड धारकों का कहना है कि राशन लेने के चक्कर में सुबह उठते ही कोटेदार के यहां पहुंच जा रहे। लेकिन वहां पहुंचने पर पता चल रहा कि मशीन काम नहीं कर रही। ऐसे में कार्ड धारक अपना घंटों का समय जाया कर घर लौट जा रहे। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक विजय साहनी का कहना है कि सरवर न चलने की वजह से कई गांव में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed