फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अघोषित बिजली कटौती पर भड़के लोग किया प्रदर्शन

अघोषित बिजली कटौती पर भड़के लोग किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती पर भड़के लोग किया प्रदर्शन
लाटघाट। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हो उठे हैं। लोगों का कहना है कि 24 घंटे में 24 बार बिजली आती और जाती है। शेडयूल के अनुरूप बिजली की सप्लाई नहीं की जा रही है। अघोषित कटौती के विरोध में चांदपट्टी बाजार में शुक्रवार को लोगों ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि शेड्यूल के अनुरूप बिजली विभाग सप्लाई नहीं दे रहा है। मात्र पांच से छह घंटे ही क्षेत्र में बिजली मिल रही है। उसमें भी इतनी ज्यादा कटौती होती है कि इस बिजली का मिलना भी न मिलने के बराबर हो जाता है। बारिश हो नहीं रही है और बिजली भी न मिलने से धान की नर्सरी सूख रही है। धान की रोपाई का काम भी नहीं शुरू हो सका है। सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ प्रदर्शन साढ़े ग्यारह बजे तक चला। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और व्यवस्था में सुधार न होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान बगई कपूर मो. कलीम ने सहायक अभियंता से मोबाइल पर वार्ता किया और उसके बाद लोगों को समझा बुझा कर प्रदर्शन समाप्त करवाया। सहायक अभियंता ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते लाइन ट्रिप हो जा रही है। जिसे ठीक कराने की कवायद चल रही है। जल्द व्यवस्था में सुधार हो जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में मो. फैसल, बदरूजमा, रामअवध, श्रीराम, सूर्यनाथ, रामफेर, दुर्गावती, शीला, पुष्पा, राहुल, रामदुलारे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed