फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कस्बे में आधार कार्ड न बनने से हो रही परेशानी

कस्बे में आधार कार्ड न बनने से हो रही परेशानी

Sat, 21 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में आधार कार्ड न बनने से हो रही परेशानी
रानी की सराय। स्थानीय कस्बे में वर्तमान में आधार कार्ड बनाने का कोई भी सेंटर नहीं है। जिसके चलते लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित सेंटरों पर आना पड़ रहा है। जहां उनसे धन उगाही की जा रही है तो वहीं समय की भी बर्बादी हो रही है। कस्बा वासियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर रानी की सराय कस्बे में सेंटर खोले जाने की मांग किया। वर्तमान में कक्षा 9 और 11 के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके चलते इन दिनों लोग आधार कार्ड बनवाने में जुटे हुए है। रानी की सराय कस्बा में वर्तमान में एक भी आधार कार्ड बनाने का सेंटर काम नहीं कर रहा है। कस्बा स्थित पोस्टआफिस पर उपकरण तो दो माह से आ कर रखा हुआ है, लेकिन कर्मचारी न मिलने से अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। जिसके चलते मजबूरी में लोगों को जिला मुख्यालय जाकर आधार कार्ड बनवाना और संशोधन कराना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर भी कुछ चुनिंदा स्थानों पर यह कार्य हो रहा है जहां लोगों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है और समय की भी बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कस्बा स्थित पोस्टआफिस और बैंकों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक सौंपने वालों में आनंद कुमार, हरेंद्र यादव, सुजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed