फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गोरखपुर के रोजगार मेले में भाग लेंगे जिले के पांच सौ बेरोजगार

गोरखपुर के रोजगार मेले में भाग लेंगे जिले के पांच सौ बेरोजगार

Wed, 06 Jun 2018 11:31 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर के रोजगार मेले में भाग लेंगे जिले के पांच सौ बेरोजगार
आजमगढ़। गोरखपुर जनपद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में नौ और 10 जून को दो दिवसीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में जिले से पांच सौ बेरोजगार भाग लेंगे। तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर में नौ और 10 जून को मेगा रोजगार मेले का आयोजन प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में कई नामी कंपनियां भाग लेंगी। इसके साथ ही कई जनपदों के शिक्षित बेरोजगार भी शामिल होंगे। इसके लिए जनपद से पांच सौ बेरोजगारों को गोरखपुर भेजा जा रहा है। जिसकी सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शासन से मिले पत्र के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय ने जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य और कौशल विकास योजना के योजना के प्रबंधक को पत्र जारी कर प्रशिक्षणार्थियों को गोरखपुर तक पहुंचाने और वहां उनके रहने और खाने आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। अनिल कुमार उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न आईटीआई कालेजों, पालीटेकिभनक कालेजों, कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित प्रशिक्षार्थी भाग लेंगे। नामी गिरामी कंपनियां इन लोगों का टेस्ट लेकर इन्हें अपने लिए चुनेंगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed