फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाकपा ने भी मनाई बाबा साहब की जयंती

भाकपा ने भी मनाई बाबा साहब की जयंती

Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाकपा ने भी मनाई बाबा साहब की जयंती
आजमगढ़। डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती को विभिन्न पार्टियों और समितियों ने रविवार की शाम मनाया है। साथ ही बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में रविवार की शाम लोक जनशक्ति पार्टी पिछड़ा वर्ग के तत्वावधान में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार ने कहा कि बाबा साहेब दलितों के मसीहा थे। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता गौतम, दलित सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित राम निडर, लक्ष्मण सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। अंत में लोजपा पिछड़े वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष लेबर सेल राधेश्याम पासवान, शिव कुमार पासवान, जिला महासचिव नगीना सरोज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं लालगंज के देवगांव बाजार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पर रविवार की शाम भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कामरेड मास्टर वसीम अहमद ने की। राज्य कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ नेता कामरेड हामिद अली ने कहा कि बाबा साहब दबे-कुचले, शोषित, पीड़ितों और वंचितों के मसीहा थे। महामानव गौतम बुद्ध के कारवां मैत्री, समता, प्यार और बंधुत्व के आधार पर समतामूलक और शोषण विहीन समाज की स्थापना के लिए भारतीय संविधान में व्यवस्था करके देश के नागरिकों को एक सूत्र में बांधकर भारत को विकास की धारा में आने का अवसर मिला। इस मौके पर कामरेड सोमनाथ यादव, गंगादीन, जीयालाल, जगन्नाथ, देवनारायण पासवान, मुजम्मिल जाहिद अली, सीताराम पासवान, चंद्रमोहन यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में फूलपुर तहसील के ग्राम पूरा रामजी में रविवार की रात भीम ज्योति नवयुवक समिति द्वारा राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में डा. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व मंत्री और लालगंज लोकसभा सीट से प्रभारी प्रत्याशी घूरा राम ने कहा कि आंबेडकर जैसा व्यक्ति युग युगांतर में अवतरित होता है। डा. हाफिज इरशाद ने कहा कि कुछ शक्तियां बाबा साहब के सपनों के भारत को ख़त्म करने कि राजनीतिक साजिश रच कर दलित, वंचित और शोषित समाज के हक को छीनना चाहती हैं। हम उन्हें कभी सफल नहीं होने देंगे। इस मौके पर बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर विजय कुमार, सुभाष गौतम, डा. एसके गौतम, पूर्व महाप्रधान राजकुमार गौतम, डा. नंद किशोर, मंसू राम, महेंद्र कुमार, जितेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार संविधान निर्माता भारत रत्न से सम्मानित बाबा भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर रविवार को कुंवर नदी पुल के पास जगदीशपुर गांव में गोष्ठी और सहभोज का आयोजन किया गया। संचालन विष्णु मोदनवाल ने किया। इस मौके पर लवकुश, विश्वनाथ, मुन्ना, विजय चंद, विष्णु, राम लखन, अजय, संदीप, दीपबक, अंगद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed